कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर के बाबूटोला में शनिवार की शाम एक नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुँची कसया पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम पहुँची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रमाशंकर के बड़े पुत्र सत्येंद्र कुमार की शादी रामकोला थाना क्षेत्र के लौकरिया सिंह निवासी रामदरश के पुत्री पूजा से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी । जिससे एक 8 माह का बच्चा भी है। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गयी।मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुँचे नवविवाहिता के घर वाले कार्यवाही की मांग करने लगे, जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया तथा फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने साक्ष्य जुटा कर अपने साथ ले गयी।
इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी।शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हरीर मिलते ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…