News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शिक्षक दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों में हुआ खाद्यान्न वितरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2022  |  7:51 PM

767 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शिक्षक दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों में हुआ खाद्यान्न वितरण WhatsApp
Responsive image

मल्लूडीह/कुशीनगर। भारत रत्न, भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों में निर्वाण सेवा संस्थान कुशीनगर द्वारा खाद्यान्न का वितरण किया गया।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 8 पं. राजमंगल पाण्डेय नगर (लक्ष्मीपुर) में संस्था के प्रबन्धक व मुंबई हाईकोर्ट के अधिवक्ता विजेंद्र राय के निर्देश पर आयोजित खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों में पौष्टिक खाद्यान्न वितरित किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा कि आम जन की जरूरतों को पूरा करने के लिये संस्था संकल्पबद्ध हैं। समाज में गरीब, कमजोर व जरतमन्द लोगों की सेवा ईश्वर की सेवा है। इस कार्य के लिए हमें आगे आना चाहिए। राकेश कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए संस्था सदैव तत्पर है। इस अवसर पर पत्रकार असलम, विश्वनाथ गुप्ता, कमलेश गुप्ता, हॄदया नन्द शर्मा, संजय सिंह, रमेश सिंह, शुभनरायन यादव सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking