कुशीनगर । लग्जरी कार में छिपा कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में जनपद के अहिरौली बाजार पुलिस उस समय सफल हुई है,जब तस्कर उसे बिहार उच्चे दाम पर बिक्री करने के लिये ले जा रहा था।
आगामी विधान सभा निर्वाचन- 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर पीयूष कान्त राय के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्रि,निष्कर्षण,परिवहन के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा सुबोधिया खुर्द मोड के पास एक अदद स्कोडा कार से छिपा कर ले जायी जा रही 240 बोतल ( OLD MONK XXX RUM प्रत्येक बोलत 750 मिली) कुल 180 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत लगभग एक लाख बीस हजार के साथ एक अभियुक्त सुधीर सिंह पुत्र बलबीर सिंह साकिन बहुअकबरपुर जनपद रोहतक राज्य हरियाणा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विवेकानन्द यादव थाना अहिरौली बाजार, उ0नि0 राजेश ,का0 निर्भय कुमार सिंह,का0 सुभम यादव ,का0 शिवम सिंह के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे की वाहन आते दिखाई दिया, जिसे रोक कर तलाशी ली गई तो हरियाण निर्मित शराब की खेप बरामद हुआ। मुकामी पुलिस अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।
खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…
कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…
कुशीनगर। पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित बुद्धा होटल के…