News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिले के सात ऑक्सीजन प्लांट में केवल एक पर टेक्नीशियन, अन्य पर लोकल स्तर का इंतजाम

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 11, 2022  |  10:35 AM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिले के सात ऑक्सीजन प्लांट में केवल एक पर टेक्नीशियन, अन्य पर लोकल स्तर का इंतजाम

कुशीनगर। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन गैस को लेकर मची मारामारी और जान की हुई क्षति के बाद राज्य सरकार ने प्रत्येक जिले में सभी सीएचसी व जिला चिकित्सालय को ऑक्सीजन प्लांट से लैस करने का निर्णय लिया था। कोविड काल में जिले में सात ऑक्सीजन प्लांट संचालित कराया गये, मगर इनको संचालित करने के लिये मात्र जिला अस्पताल में ही एक टेक्निशयन है,संचालन व रखरखान के लिये सभी प्लांट पर टेक्नीशियन का रखना जरूरी हैं परंतु 6 आक्सीजन प्लांट पर इलेक्ट्रिक कारीगरों को ट्रेंड कर अस्थाई रूप से काम चलाया जा रहा है।टेक्निशियन की नियुक्ति व रख रखाव के लिये कोई बजट आवंटित नहीं है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

कोरोनो को काबू करने के लिये जनप्रतिनिधियों,चीनी मिलों,नपा,स्वयं सेवी संस्था व बैंकों के सहयोग से कुशीनगर में सात ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। दो पाइप लाइन में हैं।मगर इन सभी को संचालित करने के लिये सिर्फ जिला अस्पताल पर एक टेक्निशियन की तैनाती है,जिला अस्पताल में चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है,इसमें से तीन चालू हालत में हैं।

इसी प्रकार से सीएचसी सपहा, सेवरही,खड्डा में ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं।जबकि छितौनी व पडरौना मे पुरूष एवं नेत्र चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट पाइप लाइन में है। शुरू में सीएचसी व पीएचसी पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांटों की देख रेख के लिए स्थानीय इलेक्ट्रीशियन को ट्रेंड कर काम शुरू कराया गया,जबकि यहां भी टेक्नीशियनों की तैनाती होनी थी,स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जरूरत पर टेंड इलेक्ट्रीशियन से पीएचसी व सीएचसी पर काम चला लिया जाता है,अभी तक कोई आपातकालीन स्थिति नहीं आयी है। जिले में एक ऑक्सीजन टेक्निशियन की तैनाती वर्ष 2021 से है।लोकल स्तर पर इलेक्ट्रिशियन को प्रशिक्षण देकर काम चलाया जा रहा है।टेक्निशियन की नियुक्ति व रख रखाव के लिये कोई बजट आवंटित नहीं है,लोकल व्यवस्था से बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking