News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने घर से निकाला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2021  |  7:39 PM

1,088 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, पति ने घर से निकाला!

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द गांव मे पति के अबैध सम्बन्ध का पत्नी द्वारा विरोध करने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है।सास ससुर को भी विरोध करने पर बेवजह मारपीटकर घायल कर दिया है पत्नी अपनी मां व पिता के साथ थाने पुहुचकर तहरीर सौपकर न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस तहरीर पाते ही मामले की जांच मे जुट गई है।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द गांव मे समसुदीन का किसी अन्य औरत से अबैध सम्बन्ध चलता चला आ रहा था,जिसका उसके पत्नी कुरैशा खातून द्वारा जब उसकी विरोध किया गया तो गुस्सा मे पति ने शुक्रवार सुबह को डंडे व लात घुसा से मारपीटकर तीन तलाक की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।उसकी पत्नी पांच बच्चों की मां भी है।पीड़िता द्वारा उक्त घटना की जानकारी मोबाइल से अपनी मां व पिता को दी तो मां व पिता तत्काल बेटी के पास पहुचकर अपने दामाद से घर निकालने का कारण पूछा तो दामाद व उसके परिजनों द्वारा दोनो को मारपीटा गया और घर से भगा दिया गया,इस मारपीट की घटना मे उक्त दामाद ने अपनी सास का अंगुली मारकर तोड दिया है।पीड़ित महिला कुरैशा खातून ने पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिली है,मामले की पुलिस जांच कर रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking