News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राइस मिल मालिकों की हड़ताल से धान खरीद पड़ी सुस्त!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 26, 2021  |  2:59 PM

728 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राइस मिल मालिकों की हड़ताल से धान खरीद पड़ी सुस्त!

पडरौना/कुशीनगर। राइस मिल संचालकों की हड़ताल से तहसील क्षेत्र के नेबुआ नौरंगिया बिकास खण्ड क्षेत्र के किसानों के धान की खरीद प्रभावित होने लगा है। राइस मिल संचालकों का क्रय केंद्र से अनुबंध सही तरीके से नही होने के कारण खरीदे गए धान का उठान समय से नहीं हो पा रहा है। जिससे केंद्र पर धान को सुरक्षित रखने की समस्या को देखते हुए खरीद की गति में विराम लग गया है। खरीद और उठान में अवरोध उत्पन्न होने से किसान और गोदाम इंचार्ज दोनो सकते में आ गए है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

जबकि राइस मिल संचालक सरकार के द्वारा निर्धारित 67% की रिकवरी को कम करने,धान कुटाई की धनराशि को बढ़ाने और परिवहन व्यय की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजने आदि की मांग को लेकर हड़ताल पर है।

खाद्य एवं रसद विभाग विपणन शाखा नेबुआ नौरंगिया के विपणन निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि उक्त केन्द्र से धान की खरीद शुरुवाती दौर में काफी तेजी से चला पर मिलरों के हड़ताल ने धान खरीद की गति को धीमा कर दिया है। लक्ष्मीपुर स्थित गोदाम किसानों से खरीदे गये हुए धान से भरा पड़ा है। मिलरों के हड़ताल के चलते इसका उठान नही हो पा रहा है। जिससे इसके देख रेख और रख रखाव आदि का समस्या उत्तपन्न हो गया है। गोदाम में जगह न होने के कारण धान खरीद की गति में विराम लगा है।अब तक केन्द्र में दर्जनों किसानों से लगभग 780क्विंटल धान की खरीद हो चुका है और पीएफएमएस के माध्यम से सबका शत प्रतिशत भुगतान भी कर दिया गया है। ऑनलाइन करवाये हुए शेष किसानों से खरीदारी करना अभी बाकी है पर मिलरों की हड़ताल और गोदाम में जगह नही होने के कारण धान की खरीद प्रभावित हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking