जौरा बाजार/कुशीनगर। क्षेत्र के और सड़कों के बाद अब नदवा ,महुअवा मार्ग को ग्रामीणों ने खराब सड़कों को लेकर आवाज उठाई है. स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की पोल खोलते हुवे अच्छी तरह से सड़क मरम्मत करने की मांग की है. फाजिलनगर ब्लाक के गांव नदवा विशुनपुर में सड़क निर्माण की क्वालिटी को देखकर गांव के लोग भड़के हुवे हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क में खराब गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है. सड़क की हालत ऐसी है कि बनते ही उखड़ने लगी है.यह कुशीनगर जिले के फाजिलनगर ब्लॉक की नदवा विशुनपुर की सड़क है. घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने से स्थानीय लोग भड़के हुए हैं. सड़क की हालत ऐसी है कि हाथ से ही लोग उखाड़ रहे हैं और ठेकेदार की पोल खोल रहे हैं. और अच्छी तरह से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे है ।
कोई इस पर कुछ बात करने को तैयार नहीं दिख रहा. सड़क का पूरा जिम्मा ठेकेदार सड़क में कार्य कर रहे मजदूरो के हाथ मे पूरी तरह सौप कर गायब रहता है ,और मजदूर मनमानी तरीके से सड़क को उबड़ खाबड़ बनाकर काम को निपटाने के फिराक में लगे हुवे है।बताया जा रहा है ।जिस ठेकेदार को सड़क निर्माण का ठेका मिला है… इससे पहले नदवा बिशुनपुर काफी दिनों से लोग ताक में लगे थे ,की हमारे गांव की सड़क अच्छी से बने। ग्रामीणों के पहल करने पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क का टेंडर करवा कर सड़क का कार्य शुरू करवाया।लेकिन यह सपना ,सपना ही दिखाई दिखता नजर आ रहा है।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…