News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मौत को मात देकर घर लौटे लोग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2022  |  9:38 PM

956 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मौत को मात देकर घर लौटे लोग
  • ईश्वर का शुक्र अदा करने व रोने के अलावा नहीं थे उनके पास कोई शब्द

साखोपार/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी रविन्द्र तिवारी के लड़की का 22 अप्रेल को शादी होनी है।जिसका तिलक 18 अप्रैल यानी कि सोमवार की रात देवरिया जिले के रूद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनगर राजश्री गांव गयी थी।तिलक चढ़ाकर लौट रहे लोगों से भरी एक बोलेरो गौरी बाजार रुद्रपुर मार्ग पर इंदुपुर गांव के समीप अनुबंधित बस में जा भिड़ी थी जिससे बोलेरो में सवार नौ लोगों में से पांच लोगों की मौत हो गयी।जबकि चार लोग घायल हो गए।सभी घायलों को देवरिया जिले के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहाँ एक व्यक्ति की स्थिति को गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि 3 लोग मौत को मात देकर बुधवार की सुबह अपने-अपने घर लौट आएं। कोहड़ा निवासी 70 वर्षीय कमला सिंह,12 वर्षीय हरिओम तिवारी व नादह अहिरौली निवासी 13 वर्षीय गौरव जब अपने घर लौटे तो इनके पास ईश्वर का शुक्र अदा करने के व रोने के अलावा इनके पास कोई शब्द नहीं थे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इनसे जब घटना के बारे में पूछा जा रहा था कुछ नहीं बता पा रहे थे। 70 वर्षीय कमला सिंह तो गाड़ी के अगले सीट पर बैठे थे व दो बच्चे हरिओम तिवारी ,गौरव पीछे बैठे थे इन तीनों कम ही चोटे लगी थी ।जिससे वह घटना के अगले सुबह ही मौत को मात देकर अपने घर लौट आएं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking