News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़! मालवाहक गाड़ियों से भेड़ बकरियों की तरह लादकर कार्यक्रम स्थल लाये गए स्कूली बच्चे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2022  |  8:30 PM

2,130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़! मालवाहक गाड़ियों से भेड़ बकरियों की तरह लादकर कार्यक्रम स्थल लाये गए स्कूली बच्चे

साखोपार/कसया। 27 वीं बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल स्टेडियम रविन्द्र नगर धूस पर आज शुक्रवार को आयोजित किया गया। आयोजन में जिले के 6 तहसीलों से विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मालवाहक गाड़ियों में भेड़ बकरियों की तरह भर कर स्कूल के अध्यापकों द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया जो भी बच्चों को इस तरह कार्यक्रम स्थल जाते देख रहा था सब लोग अपनी जुबान से गुस्सा जाहिर कर रहे थे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैक्टर ट्रॉली से हुए एक बड़ी घटना के बाद सख्त आदेश दिया था कि किसी भी मालवाहक गाड़ियों से सवारी नहीं ढुलाई की जाएगी।अगर कोई ढुलाई करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया था।लेकिन यहां तो देश के भविष्य को ही भेड़ बकरियों की तरह भरकर उनके गुरु ही कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंच गए। इस आयोजन में जिले के आला अधिकारी भी पहुँचे हुए थे लेकिन किसी भी अधिकारी का कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों के वाहन पर शायद नजर नहीं पड़ी। तभी तो किसी आला अधिकारी ने इस लापरवाही कार्य करने के लिए किसी को टोका नहीं।दूसरी सबसे मजे की बात यह है कि यातायात पखवाड़ा चलने के कारण जगह-जगह पुलिस रोड पर गाड़ियों की चेकिंग भी कर रही है,और यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रही है तथा मालवाहकों में बैठे बच्चों का काफिला एआरटीओ कार्यालय होकर भी गुजरा लेकिन शिक्षा विभाग से लेकर पुलिस विभाग व यातायात विभाग तक किसी को भी इन नन्हें मुन्ने बच्चों के जान की परवाह नहीं रही।

सर्वाधिक अध्यापक लक्जरी कार या अपने मोटरसाईकिल से आये थे।बच्चों का दोष तो सिर्फ इतना ही है कि वो गरीब हैं और प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking