News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: लूट की घटना का चार घण्टे के अंदर खुलाशा; लूट के पच्चीस हजार रुपये व वाहन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 22, 2022  |  5:46 PM

1,058 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: लूट की घटना का चार घण्टे के अंदर खुलाशा; लूट के पच्चीस हजार रुपये व वाहन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • लूट के पच्चीस हजार रुपये व वाहन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिला के पटहेरवा पुलिस ने लूट की घटना के मात्र चार घण्टे के अंदर घटना में प्रयुक्त वाहन व लूटी हुई रकम के साथ एक अभियुक्त को दबोचने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना पटहेरवा पुलिस टीम ग्राम मेहदिया बुजुर्ग के समीप नहर की पटरी के पास से एक अभियुक्त अफरोज अली पुत्र सिराज अली निवासी करमैनी बाजार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को लूट के 25000/रूपये व एक अदद टैम्पू थ्री व्हीलर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

क्या है घटना

दिनांक 21.06.2022 को समय करीब तीन बजे शांम को एक महिला श्रीमती प्रभावती दॆवी पत्नी सुदामा गौड निवासी रजवटिया थाना पटहेरवा जनदप कुशीनगर उम्र करीब 50 वर्ष जो अपने समूह का पैसा पच्चीस हजार रूपया पंजाब नेशनल बैक पटहेरवा से निकाल कर ज्यो ही बाहर निकली की एक टैम्पू वाला जो पहले से रेकी कर था उसको अपने टैम्पू में बैठा लिया और लबनिया की तरफ चल दिया और पटहेरिया चौराहे के पास पहुँचकर उसका एक और साथी मिलकर उसका पच्चीस हजार रूपया छीन लिये और उसको टैम्पू से धक्का देकर नीचे गिराकर भाग गये। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को चार घंटे के अन्दर ही मय लूट का पच्चीस हजार रुपये व टैम्पू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: उप निरीक्षक रामसहाय चौहान प्रभारी थानाध्यक्ष पटहेरवा,उ0नि0 सुनील यादव ,हेड कान्स0 लक्ष्मन सिंह ,कान्स0 जयहिन्द यादव,कान्स0 सुनील यादव ,कान्स0 विजय यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking