News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: थाने में पुलिस ने करायी प्रेमी युगल का निकाह, जाने क्या है पूरा मामला!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 21, 2022  |  9:06 PM

2,233 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: थाने में पुलिस ने करायी प्रेमी युगल का निकाह, जाने क्या है पूरा मामला!

रामकोला/कुशीनगर। बारात घर पहुँचने से पूर्व ही परिजनों को बिना बताये युवती थाने पहुंच अपने प्रेमी के साथ निकाह कराने की पुलिस से गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आने के बाद थाना प्रभारी ने पूरी जानकारी हासिल की और दोनों पक्षों की रजामंदी तथा उनकी उपस्थिति में थाने में ही युवती की प्रेमी संग निकाह कराई। पुलिस की सूझबूझ का लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

यह मामला रामकोला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का है,गाँव के मुस्तफा अपनी बेटी की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नंदन छपरा में तय की थी। गत सोमवार को साढ़े 11 बजे दिन में लड़के वाले मुस्तफा के घर बारात लेकर पहुंच गए। बारात पहुंचने से पूर्व ही घर वालों की मर्जी के खिलाफ जिस लड़की की शादी होनी थी वह रामकोला थाने में पहुंच गई और शादी करने इंकार करते हुए रामकोला नगर के वार्ड नं0 10 निवासी नूर मोहम्मद उर्फ आलम पुत्र लतीफ अंसारी से कराने की पुलिस से गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने पूरी जानकारी हासिल करने के बाद मुस्तफा के घर पुुुुलिस भेज कर पूूरी बात की जानकारी दी। दोनों पक्षों को थाने में बुलवाया गया और रजामंदी से थाने में ही प्रेमी संग प्रेमिका का निकाह हुआ। बारात कुछ समय बाद वापस हो गई।

रामकोला थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि लड़का- लड़की बालिक है,उन्हें अपनी मर्जी से अपना जीवन साथी चुनने अधिकार है। दोनों पक्षों के रजामंदी पर रामकोला थाने में मौलाना को बुलवाकर प्रेमी युगल का मुस्लिम रीति -रिवाज से निकाह करवा दिया गया है और लड़की तथा लड़के को उसके घर कुशलता पूर्वक पहुंचा दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking