News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: हेड कांस्टेबल के हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तैयार किया खास एक्शन प्लान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 17, 2022  |  2:19 PM

1,476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: हेड कांस्टेबल के हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तैयार किया खास एक्शन प्लान

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाने में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव का बीते दिनों वाहन चेकिंग के दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गयी थी जिसके बाद से पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक को चिन्हित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ऐसी क्रम में पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज का मदत लिया है और कुछ वाहनों को नंबर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है.

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

आपको बता दे, बीते दिनों अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही अभियान में मंगलवार/बुधवार की रात पुलिस की एक टीम बनी थी जो तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा में वाहनों की चेकिंग कर रही थी और उस टीम में हेड कांस्टेबल धर्मबीर भी एक सदस्य थे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वाहन दिखी जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाडी की रफ्तार बढ़ा दी जिसके चपेट में हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव आ गए और उनकी मृत्यु हो गयी, आपको बता दे, इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और उसके बाद से ही पुलिस निरंतर दोषियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है इस क्रम में अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का मदत ली है और सड़क किनारे दुकानों, होटलो और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर कुछ वहनों को उनके नंबर के आधार पर चिन्हित किया है अब उनके चालकों और मालिकों की जांच पड़ताल करने की तैयारी में है।

हो रही है कई तरह की चर्चाएं: यहाँ यह जिक्र करना लाजमी होगा की हेड कांस्टेबल धर्मबीर की अज्ञात वाहन द्वारा कुचलने को लेकर तरह -तरह की चर्चायें आमजनों से लेकर मीडिया तक किया जा रहा है। औऱ सोसल साइट पर तरह -तरह की अपना मत लोगो द्वारा दिये जा रहे है। लेकिन जबाबदार लोगो द्वारा घटना के दिन से ही अज्ञात वाहन से कुचलने की बात की जा रही है। मामला जो भी हो,यह समय की गर्व में है। लेकिन यह सत्य है की जिले की पुलिस विभाग के मुखिया इस दुःशासिक घटना को अंजाम देने वालो तक पहुचने के लिये बेताब है। एसपी धवल जयसवाल का कहना है की जल्द ही इस प्रकरण की पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

चुनौती है घटना: इस घटना को लेकर जागरूक लोगो की नजर में पुलिस के लिए यह चुनौती बनी है, यह घटना चारो तरफ चर्चा का विषय है कि आखिर किसने इतना बड़ा दुस्साहस किया है। वैज्ञानिक तकनीकी संसाधनों के सहारे पुलिस ने कुछ संदिग्ध वाहनों को चिह्नित किया है। इनके नंबर के आधार पर इनकी व इनके चालकों की कुंडलियों को खंगाली जा रही है।

एसपी धवल जयसवाल कहते है: इस घटना की पर्दाफाश के लिये पूरी टीम अपने पूरे मनयोग से कार्य कर रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा। इस घटना को पशु तस्करों से कनेक्शन होने की बात पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की प्रारम्भिक दौर में अभी तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। वाहन पकड़ में आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वाहन का स्वामी कौन है,और उसका कारोबार,व घटना के दिन उस पर क्या लदा था। पुलिस घटना के हर एक पहलू पर विचार और जाँच कर रही है,बहुत जल्द ही परिणाम निकल कर आएगा,दोषी किसी कीमत पर बक्शे नही जायेगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking