News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शराब के अवैध कारोबारियों पर चला चाबुक, डेढ़ क्विंटल से अधिक कच्ची शराब के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 22, 2022  |  6:49 PM

791 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शराब के अवैध कारोबारियों पर चला चाबुक, डेढ़ क्विंटल से अधिक कच्ची शराब के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

कसया/कुशीनगर । स्थानीय पुलिस ने बुधवार को कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी कर करीब डेढ़ क्वींटल कच्ची शराब बरामद कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कच्ची शराब को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कसया पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। बुधवार को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम मैनपुर धोखहां में दबिश दी, जिसमें करीब डेढ़ क्वींटल लहन बरामद कर नष्ट किया गया साथ ही 160 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। पुलिस ने कच्ची शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 नफर अभियुक्त और चार अन्य अभियुक्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान रामअवध प्रसाद पुत्र सज्जन प्रसाद निवासी गोगापट्टी, सलावट अंसारी पुत्र स्वर्गीय सुमान अंसारी निवासी मैनपुर भूदवपूर, अखालीश चौहान पुत्र स्व कोयल प्रसाद निवासी तेजवलिया, ओमप्रकाश पुत्र रामचन्दर सिंह निवासी पिपरा प्रेम नगर, सुरेन्द्र पुत्र रामचन्द्र निवासी मैनपुर खदही, रविन्दर पुत्र देवा निवासी मैनपुर खदही, छांगूर प्रसाद पुत्र स्वर्गीय विशुन निवासी मैनपुर खदही, और देवा प्रसाद पुत्र सम्पत्त निवासी मैनपुर खदही थाना कसया के अलावा चार अन्य नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 160 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करीब 1.5 क्वींटल लहन बरामद कर नष्ठ किया है। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर लहन को नष्ट कर दिया। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान एसओ के अलावा एसएसआई हरेराम सिहं यादव, एसआई अनिल कुमार शर्मा, विवेक पांडेय, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल वेद प्रकाश गोस्वामी, अभिषेक मौर्या, कमलेश यादव, महिला कांस्टेबल कामिनी, प्रिया सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking