News Addaa WhatsApp Group Join करें

Modi in Kushinagar/16 मई को कुशीनगर में प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2022  |  9:52 PM

754 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Modi in Kushinagar/16 मई को कुशीनगर में प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर
  • जिलाधिकारी एस. राज लिंगम ने किया एयरपोर्ट व बौद्ध स्थली कुशीनगर का निरिक्षण

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 16 मई को जनपद में संभावित आगमन के तहत जिलाधिकारी कुशीनगर एस. राजलिंगम ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर व रामाभार स्तूप के पास बने हेलीपैड तथा रास्तों का निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर निर्देशित किया । प्रधानमंत्री की आगमन की तैयारियों की सारी व्यवस्था का उन्होंने निरीक्षण किया और जहां कमियां पाई गई वहां पर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस क्रम में चिकित्सा, विद्युत, विश्राम हेतु कक्ष, सभी का निरीक्षण किया गया। मौके पर उप जिलाधिकारी कसया वरुण पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह आदि मौजूद रहे । जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट व आस पास साफ सफाई, तथा सड़क व पूर्व में बने हेलीपेड को ठीक करवाने हेतु निर्देश दिए। इस क्रम में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई का कार्य तेजी के साथ किया जाने लगा ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking