News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली घायल अवस्था में गिरफ्तार, पिकप वाहन से छः गोवंशीय पशु के साथ अवैध तमन्चा मय कारतूस बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 26, 2025  |  7:37 AM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली घायल अवस्था में गिरफ्तार, पिकप वाहन से छः गोवंशीय पशु के साथ अवैध तमन्चा मय कारतूस बरामद

कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

घायल अवस्था में गिरफ्तार, पिकप वाहन से छः गोवंशीय पशु के साथ अवैध तमन्चा मय कारतूस बरामद

कुशीनगर । बुधवार को भोर में जब शिव भक्त शिवालय में ऊं नमः शिवाय के उदघोष के साथ जलाभिषेक कर रहे थे,ठीक उसी समय जिले की चौरा खास थाना क्षेत्र में इस जिले की संतोष कुमार मिश्र की पुलिस पशु तस्कर से मुठभेड़ करते हुए जहां छः प्रतिबंधित पशुओं को तस्करों के हाथ से मुक्त कराते हुए एक पशु तस्कर को मुठभेड़ के क्रम में घायल अवस्था में दबोचने में कामयाबी पाई है।

बता दे,की बुधवार को भोर में थाना चौराखास क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर पिकप वाहन से एनएच-28 के रास्ते गोवंशीय पशुओ को चोरी छिपे लादकर बिहार ले जा रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना चौराखास प्रभारी निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा, प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह, उप निरीक्षक आलोक कुमार यादव (स्वाट टीम)की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना चौराखास क्षेत्रान्तर्गत पीआरके मेमोरियल स्कूल जौरा बाजार के आगे दूबे पट्टी जाने वाली लिंक सड़क के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन आते दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार व्यक्ति द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी पहचान रूस्तम पुत्र हजरत साकिन डुमरी टोला सिसवा महंथ थाना कसया जनपद कुशीनगर (घायल अवस्था में गिरफ्तार) के रुप में हुई। उसके कब्जे से छः गोवंशीय पशु, एक अवैध तमन्चा .315 बोर मय तीन कारतूस, एक मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त किये जाने वाला ठीहा, एक बाँका, गोबंशीय पशुओ को बध हेतु क्रूरता पूर्वक बाध कर ले जाने के लिए प्रयुक्त रस्सी व जामा तलाशी का पंद्रह सौ रूपया नगद आदि बरामद किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा घायल गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा गया । बरामदगी गिरफ्तारी के आधार पर थाना चौराखास पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

क्या बोले सीओ तमकुहीराज :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अभियुक्त रुस्तम एक सक्रिय पशु तस्कर है जिसके ऊपर पहले से मु0अ0सं0249/17 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधि0 थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
,मु0अ0सं0101/23 धारा 429 भादवि व 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधि0 थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर
,मु0अ0सं0886/2022 धारा 279/337/338 भादवि थाना कसया जनपद कुशीनगर में पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा अभी इसकी कुंडली को खंगाला जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking