News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के जन्मदिन पर निकली रैली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 14, 2022  |  7:57 PM

660 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के जन्मदिन पर निकली रैली

कसया/कुशीनगर। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक व आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर का 66 वां जन्मदिन वेद विज्ञान महाविद्या पीठ बेंगलोर द्वारा संचालित श्री श्री ज्ञान मन्दिर परसौना खुर्द में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

रैली को समाजसेवी कमलेश कुशवाहा, सभासद मनोज मद्धेशिया, डॉ देवाशीष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली परसौना खुर्द, गिरी टोला, अहीर टोला, कोईरी टोला विद्यालय परिसर पहुंची जहां पौधरोपण व साफ सफाई की गई। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश कुशवाहा, डॉ देवाशीष ने बच्चों के साथ केक काटकर श्री श्री को जन्मदिन की बधाई दी और बच्चों को उपहार दिए।

साथ ही वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्यअतिथि श्री जायसवाल ने श्री श्री जायसवाल के जीवन पर प्रकाश में डाला।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रसाद यादव ने अध्यक्षता की। इस दौरान श्रीमती अमीना खातून, ममता देवी, रणजीत सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रमोद राव, श्रीमती मीना देवी, कुमारी रूबी यादव, नवीन चन्द्र पाण्डेय आदि मौजुद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking