News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: पशु बेंचकर आ रहे लोगों को कट्टा दिखाकर बदमाशों ने लुटा रुपया, भीड़ ने दौड़ाकर एक को पकड़ा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 15, 2022  |  11:30 AM

1,651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: पशु बेंचकर आ रहे लोगों को कट्टा दिखाकर बदमाशों ने लुटा रुपया, भीड़ ने दौड़ाकर एक को पकड़ा

कसया/कुशीनगर। थाना क्षेत्र कसया व कुशीनगर पुलिस चौकी अंतर्गत डुमरी गांव के पास बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े कट्टा की नोक पर हजारों रूपये लूट लिये। शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत जय राम गोंड पुत्र शिव प्रसाद गोंड निवासी वार्ड न.21 बुद्ध नगरी रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे वाहन सं. यूपी 52T7775 मैजिक लोडर से ढाड़ा बाजार पशु मेला से अपनी गाय बेच कर रुपया 24 हजार लेकर आ रहा था कि डुमरी गांव के सामने एनएच 28 सड़क पर पंहुचा था कि बोलेरो सं. यूपी 42एसी 6000 सफ़ेद रंग की गाड़ी में बैठे 6 अज्ञात लोगो द्वारा मैजिक लोडर गाड़ी को रुकवाया गया और उक्त जयराम गोंड के सीने पर कट्टा रखकर रुपया 24 हजार लूट लिया गया।

जयराम गोंड ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि लूट के दौरान शोर करने पर कूछ राहगीर और गांव वाले मौके पर पहुंचे तथा घर कर उसमे से एक बदमाश को पकड़ लिये और पुलिस को सौंप दिये, जो इस समय थाने में बंद है। इस मामले में पीड़ित जयराम गोंड ने पुलिस को तहरीर देकर उक्त बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करतें हुए लुटा हुआ रुपया दिलाने की मांग किया है। इसी क्रम में उक्त बदमाशों के खिलाफ परमहंस गुप्ता पुत्र महाबीर गुप्ता निवासी भैसहा खास व विनोद राव पुत्र पारस राव निवासी वार्ड न.21 बुद्ध नगरी विशुनपुर विन्दवलिया ने भी थाने में तहरीर देकर बताये है कि हम लोग रविवार की सुबह लगभग 10:30 बजे वाहन सं.यूपी 57 ए टी 3342 मैजिक लोडर गाड़ी से ढाड़ा बाजार पशु मेला से अपना -अपना गाय बेचकर घर आ रहे थे कि पकडियहवा नहर पर पहुंचते ही पहले से घात लगाकर सफ़ेद बोलेरो सं. यूपी 42एसी 6009 में बैठे अज्ञात लोगो द्वारा कान पर कट्टा सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए परमहंस से 26 हजार रुपया व विनोद से 27हजार रुपया लूट लिये। मौके पर जुटी भीड़ ने बदमाशों में से एक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों पीड़ितों ने तहरीर में बताया है कि शोर मचाने पर तमाम लोगो ने मौके पर पहुंच कर घटना को देखा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking