कुशीनगर। देश के बहादुर सैनिकों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान की याद में मंगलवार शाम रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा कसया स्थित वृद्धाश्रम में दीपदान एवं दो मिनट का मौन धारण कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। साथ ही कारगिल की जंग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विजय दिवस पर वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के साथ सहभोज का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन देशसेवा के लिए संकल्प लेने का दिन है..अशिक्षा, भेदभाव, पर्यावरण प्रदूषण,सामाजिक कुरीतियों से लड़ाई लड़ना भी देशसेवा है।सामाजिक सद्भाव के लिए हम सभी को आगे आना होगा।
इस अवसर पर संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष अंजली खरवार, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, निदेशक राजीव जायसवाल, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी, गौरव मद्धेशिया, विशाल शर्मा, दुर्गेश चतुर्वेदी, अश्विनी जायसवाल, शम्भू कुशवाहा, आदिल, दिनेश तिवारी एवं पुनीत श्रीवास्तव, उमेश चंद्र जायसवाल, उदयभान यादव एडवोकेट, प्रबंधक रज्जू राजा बुंदेला, विकास श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, रमा प्रजापति, आलोक यादव (साईकलिस्ट) , वशिष्ठ पांडेय, सुजीत दास आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…