News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सपा नेताओं ने आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन किया, एक सप्ताह से आशा बहू दे रही धरना-प्रदर्शन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2021  |  7:46 PM

897 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपा नेताओं ने आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन किया, एक सप्ताह से आशा बहू दे रही धरना-प्रदर्शन!

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया पर एक सप्ताह से आशा बहु पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किये जा रहे धरना-प्रदर्शन को सपा नेताओं ने समर्थन दे सरकार से हठधर्मिता छोड़ मांगों को अविलंब मानने न की दशा में आशाओं की लड़ाई ख़ुद लड़ने की बात कही।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

कोटवा स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 21 अक्टूबर से ही आशा और संगीन के ब्लॉक संगठन के तरफ से पांच सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को वरिष्ठ सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने धरना प्रदर्शन में पहुंच उनके मांगो का समर्थन करते हुए कहा की मौजूदा सरकार में किसान, मजदूर तो परेशान ही हैं कर्मचारी भी पिड़ित है। उनकी पीड़ा सुनने की जगह तानाशाही की तरह धमकाया जा रहा है। इस लोकतांत्रिक देश में सभी को संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन यह हठधर्मि सरकार उन लोकतांत्रिक अधिकारों को भी कुचलने का कार्य कर रही है। आशा बहुएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सेतु का कार्य कर रही है।कोरोना काल में कितने गये इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश सरकार को चाहिए कि इनके मांगों को अविलंब मान लें।अगर सरकार ने नहीं माना तो आशा बहुओं की यह लड़ाई सपा पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। इस दौरान बड़े अंसारी, बृजेश उर्फ शिवा भैय्या, श्रीकुशवाहा, डाक्टर गया,मनीष कुशवाहा, महेन्द्र,सत्रुजीत तिवारी, आशा राजकुमारी, विंदू, सुशीला, मालती आदि मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking