News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण, सुरक्षा का दिया भरोसा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 17, 2022  |  12:05 PM

691 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण, सुरक्षा का दिया भरोसा

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशानुसार सेना में भर्ती हेतु जारी नये निर्देशों के विरोध में कई राज्यों/स्थानों पर छात्रों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के दृष्टिगत कुशीनगर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है प्रत्येक चौराहों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। तथा सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा रेलवे स्टेशन पडरौना का भ्रमण/निरीक्षण कर जीआरपी एवं आरपीएफ के सम्बन्धित अधिकारी गण से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पूरे स्टेशन परिसर की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से कन्ट्रोल रूम से की जा रही, पर्याप्त पुलिस/सुरक्षा बल आवश्यक दंगा निरोधी उपकरणों के साथ तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शरारती/अराजकतत्वों के साथ कठोरता से निपटा जाए तथा शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात/समस्या/शिकायत रखने वाले को सुना जाए और उसकी बात को उचित माध्यम से सम्बन्धित तक पहुंचाया जाए।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

यदि कोई छात्र या उनका कोई समूह पुलिस अधीक्षक अथवा किसी अन्य अधिकारी से मिलकर अपनी बात कहना चाहता है तो उससे पुलिस अधीक्षक या वो सम्बन्धित अधिकारी अवश्य बात कर उसकी समस्या/शिकायत को सुनेंगे और हर सम्भव सहायता/मदद उपलब्ध कराई जाएगी। परन्तु अराजकता फ़ैलाने या ऐसी कोशिश करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking