पडरौना/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर गन्ना लदा ओवर लोडेड ट्राला बीच सड़क पर पलट जाने से एक घंटे मार्ग प्रभावित रहा । केशव पट्टी से गन्ना लेकर बुधवार को कप्तानगंज चीनी मिल पर जा रहा ट्राला नौरंगिया- कप्तानगंज मार्ग पर सिंगहा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया।
संयोग अच्छा रहा की बगल से कोई दूसरा वाहन नहीं निकल रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। ट्राला पलटने से पुरा मार्ग अवरूद्ध हो गया। किसी तरह बाईक सवार तो बगल से निकल जा रहें थें लेकिन बड़े वाहन एक घंटे फंसे रहे। काफी हो हल्ला के बाद क्रेन की मदद से गन्ने वह ट्राले को हटाया गया तब जाकर यातायात बहाल हुआ। ग्रामीणों का आरोप हैं की ट्रालो पर गन्ना ओवर लोड के चलते आये दिन हादसे की सबब बन रहें हैं। पैसे बचाने के चक्कर में मौत लादकर ट्राले रोड़ पर दौड़ लगा रहे हैं।
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…