News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक ने किया साइबर जागरुकता दिवस का शुभारंभ, माह के पहले बुधवार को मनेगा “साइबर जागरुकता दिवस”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 6, 2021  |  4:50 PM

890 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक ने किया साइबर जागरुकता दिवस का शुभारंभ, माह के पहले बुधवार को मनेगा “साइबर जागरुकता दिवस”

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सूबे के मुखिया के निर्देशन में आज साइबर जागरूकता दिवस के अंतर्गत साइबर अपराध के बिषय में आमजनो को जागरूक करने के लिये पुलिस लाइंस कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल द्वारा साइबर जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

सनद हो की जिले में साइबर अपराध की वारदातें बढ़ रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब हर माह के पहले बुधवार को साइबर पाठशाला लगाई जाएगी। स्कूल, कालेज, नगर पालिका, संस्थाओं, प्रमुख बाजारों और गांव के नुक्कड़ों पर पुलिस विभाग की ओर से सेमिनार व पाठशाला का आयोजन होगा। इसमें पुलिस अधिकारी लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाए बताएंगे।ऑनलाइन ठगी, फोन पर टॉवर लगवाने, नौकरी, लकी विजेता, एटीएम बंद होने, अश्लील वीडियो कॉल कर साइबर ठगी की वारदातें पुलिस अधिकारियों के सामने आ रही हैं। ठग सीधे-साधे लोगों के बैंक खातों में सेंधमारी कर रहे है, लेकिन पुलिस ने ठगों पर प्रहार की योजना तैयार कर ली है। अब माह के प्रत्येक बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। जिसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने इस संवाददाता को बताया कि इस सम्बंध में डीजीपी के निर्देश मिल गए है। उन्होंने बताया कि जागरुकता दिवस के तहत पहले बुधवार को सुबह 11 बजे से एक घंटे के लिए सेमिनार और कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें दूरदर्शन, रेडियो, अखबार, इंटरनेट मीडिया आदि प्लेटफार्म का सहारा लिया जाएगा। आंदोलन के रूप में इस अभियान को चलाया जाएगा। जूम ग्रुप के माध्यम से भी लोगों को जोड़ा जाएगा। पोस्टर, पंफलेट, रचनात्मक सेशन आयोजित किए जाएंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद

कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…

तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking