News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: रेलवे स्टेशन पर सो रहे असहायों को थानेदार ने ओढ़ाया कंबल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 29, 2022  |  1:29 PM

1,071 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: रेलवे स्टेशन पर सो रहे असहायों को थानेदार ने ओढ़ाया कंबल

कुशीनगर। मानवता उस समय देखने को मिली जब बुधवार की देर रात जिले के तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार द्वारा प्लेटफार्म पर सो रहे गरीब-असहायों को कंबल ओढ़ाया गया।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

हुआ यूं की बुधवार को देर रात थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार, चौकी प्रभारी सेवरही मंगेश मिश्र रात्रि गस्त में भ्रमणशील थे इस क्रम में वह रेलवे स्टेशन तमकुहीरोड पहुंच गए। स्टेशन पर जो उन्होंने देखा तो अपने को रोक नहीं पाए, उन्होंने देखा दर्जनों से अधिक यात्री इस ठंड के मौसम में स्टेशन पर ठिठुर रहे है। उन्होंने तत्काल कंबल का बंदोबस्त कर उन यात्रियों को ओढ़ा उन्हें कनकनाती ठंड से राहत पहुंचाया ।

थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार ने इस संवाददाता से कहा की मानवता ही सेवा को प्राथमिकता देता है। ऐसे गरीब-असहायों की हमेशा मदद करना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी समर्थवान लोगों से भी ऐसे लोगों की मदद करने की अपील की तथा कहा कि यह समाज के लिए चिंतनीय है कि हमारे समाज में ऐसे लोग भी है जिनके पास न तो अपना छत है और न ही इस भीषण ठंड में पहनने तथा ओढ़ने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े। ऐसे लोग समाज के सहयोग से ही अपना जीवन यापन करते है।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking