कसया/कुशीनगर। हाइडिल कसया के कंपाउंड में मंगलवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन कुशीनगर कसया के खण्डीय कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ ।
जिलाध्यक्ष अशोक राय, जिला महामंत्री अविनाश पांडेय, जिला सचिव अनिल श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री संजय दुबे तथा जिला सचिव मंजेश कुशवाहा के निर्देश में कमेटी के चुनाव को संपन्न कराया गया। जिसमे सर्वसहमति से कसया तहसील से अजीत सिंह राजपूत को खण्डीय अध्यक्ष, गुरुवालिया के अभिषेक शाही को खण्डीय उपाध्यक्, गोपालगढ़ के जयप्रकाश श्रीवास्तव को खंडिय सचिव, गुरवलिया से राजीव कुमार सिंह को खण्डीय महामंत्री, साखोपार से हैदर अली को खण्डीय संगठन मंत्री, साखोपार के ही नवीन सिंह को खण्डीय सूचना मंत्री तथा कसया तहसील ग्रामीण से अमिताभ शुक्ला को खण्डीय संगठन सलाहकार निर्वाचित किया गया।
कमेटी के चुनाव के दौरान कार्यक्रम में बैठे सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए मजदूर हित में कार्य करने के लिए ढेरो शुभकामनाए दिए ।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…