कसया/कुशीनगर।पैग़म्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर रविवार को कसया नगर में निकली जुलूस के दौरान एक युवक का पैर जुलूस में शामिल ट्रेक्टर ट्राली के पहिये के निचे कुचल कर जख़्मी हो गया l
जख़्मी युवक को सीएची कसया लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रविन्द्र नगर रेफर कर दिया, लेकिन चोटों को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया l
मिली जानकारी के अनुसार नागर पुत्र अली अब्बास निवासी वार्ड न.27नगरपालिका परिषद कुशीनगर नगर में निकले जुलूस के साथ घूम रहा था, कि अचानक जैन गली के सामने जुलूस में शामिल ट्रेक्टर ट्राली का पहिया उसके पैर पर पड़ गया औऱ बुरी तरह कुचल गया l डीजे व बाजे के शोर गुल में किसी की आवाज सुनाई नही दे रही थी, तभी जुलूस में शामिल लोगो ने देखा औऱ तत्काल युवक को सीएचसी पहुचाये, जहाँ प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया l जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी गंभीर स्थिति देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया l
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…