News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एक साथ छः चिताओ का हुआ अंतिम संस्कार, पांच बच्चों के अंतिम संस्कार करते समय कांपने लगे लोगों के हाथ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 15, 2023  |  6:09 PM

139 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एक साथ छः चिताओ का हुआ अंतिम संस्कार, पांच बच्चों के अंतिम संस्कार करते समय कांपने लगे लोगों के हाथ
  • सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों ने मृतक परिवार से मिलकर ढाढ़स बढ़ाया
  • पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद दिलाने का भरोसा 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला/कुशीनगर। थाना रामकोला अन्तर्गत स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 2 बापू नगर (उर्दहा) में गुरुवार को 6 चिताओ का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। मृतकों के परिजन की सिसकियों के साथ ही पूरा गांव मातम में डूबा रहा। एक ही परिवार के छः लोगों की मौत से हर कोई सहमा हुआ था। जिसने भी घटना और मौतों के बारे में सुना आवाक रह गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बीते रात्रि को साढ़े बारह बजे लगी आग से एक ही परिवार की महिला और उनके पाँच बच्चों के जलकर मरने की घटना की जानकारी मिलने पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे तथा विधायक विनय प्रकाश गोंड ने घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक परिवार से मिलकर ढाढ़स  बढ़ाने के साथ ही अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह तथा ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण भी पीड़ित परिवार के घर पहुँचे और आगजनी की दुर्घटना से हुई जनहानि को अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिया।

ज्ञात हो को बीती मध्य रात्रि को लगी आग की घटना में जलने के कारण नौमी की पत्नी संगीता उम्र 38 वर्ष तथा उसके बच्चे अंकित 10 वर्ष, लक्ष्मीना 9 वर्ष, रीता 03 वर्ष ,गीता 02 वर्ष तथा बाबू उम्र 01वर्ष की दर्दनाक मृत्यु हो गयी।सांसद ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए मृतक आश्रितों को 4 -4 लाख रुपए दिए जाने के लिए मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव को निर्देषित किया तथा मुंख्यमंत्री आपदा नगरी आवासीय सुविधा तथा अन्य सरकारी सहायता जल्द से जल्द देने के लिए कहा।

इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कप्तानगंज कुन्दन वर्मा , अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु , मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकोला, सतीश चौधरी, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,रविंद्र प्रजापति, डब्लूमणि,मनोहर गुप्ता,अमित दुबे, राम प्रसाद जायसवाल,हरि शंकर प्रसाद, मुरली धर, दिनेश चंद, दिनेश खरवार, उमा शंकर गोंड, शैलेश सिंह, संजय गोविन्द राव, संतोष खरवार, विशाल चंद,राजेश्वर गोविन्द राव, जनार्दन यादव,देवधन सिंह, सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना सहित अन्य ग्रामीण और भाजपा कर्ताकर्ता के साथ नगर पंचायत रामकोला के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking