कसया/कुशीनगर। बाइक से घर आ रहे युवक को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर युवक को घायल कर दिया तथा युवक की अपाची बाइक लेकर फरार हो गये l
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र कसया व नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.24 सुभाष नगर (सबया )निवासी आबिद अंसारी पुत्र छेदी शुक्रवार की शाम को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव छहुँ अपने किसी मित्र के वहां बर्थडे पार्टी में गया हुआ था, और रात्रि करीब 9:00बजे पार्टी से अपने घर आ रहा था कि खरदल पुल के पास चौराहे पर 8 की संख्या में अज्ञात व्यक्ति खड़े थे, जो रोक दिये और मारने पीटने लगे, जिससे युवक बुरी तरह चोटिल होकर गिर गया, जिसके बाद उक्त व्यक्ति युवक का अपाची बाइक सं-UP 57 Z-2897 लेकर फरार हो गये l
युवक का कहना है कि जब मुझे होश आया तो मै सुबह घर पंहुचा और घर वालों को जानकारी दिया l शनिवार की सुबह युवक ने तुर्कपट्टी थाने में तहरीर देकर उक्त अज्ञात लोगो पर कार्यवाही की मांग किया है l
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…