कसया/कुशीनगर। विकास खंड कसया के ग्राम पंचायत कोल्हुआ में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत मिशन तिरंगा यात्रा के तहत तीन दिवसीय लाभार्थी कैंप का आयोजन पंचायत भवन पर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद अधिकांश मामलों का निस्तारण भी किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत में विगत 29 जुलाई से तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा था जो बीते रविवार की देर शाम तक चला जिसमें ग्राम पंचायत सचिव के रोस्टर का वाल लेखन,झंडारोहण हेतु प्लेटफार्म का निर्माण,कोविड टीकाकरण के तहत 92 लोगो को बुस्टरडोज लगाया जाना,कन्या सुमंगला योजना के तहत 2 लाभार्थियो का चयन,विभिन्न प्रकार के पेंशन,नये राशन कार्ड हेतु 8 आवेदन तथा यूनिट संशोधन हेतु 47 आवेदन जमा हुआ,7गोल्डेन कार्ड,13 पी.एम सम्मान निधि हेतु के वाई.सी,संचारी रोग निवारण सहित ग्रामीणों की सभी प्रकार की समस्याओं को अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सुनने के बाद निराकरण किया गया।इस दौरान कई बार उप जिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा तथा जिला पंचायत राज अधिकारी ने निरीक्षण किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता से समाधान करें,उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर डीपीआरओ अभय कुमार यादव,सप्लाई इंस्पेक्टर प्रदीप पांडे,सुधा पाण्डेय,सभी विभागों के सहायक विकास अधिकारी,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखपाल रोजगार सेवक के अलावे ग्रामीण मौजूद रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…