News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: मानवाधिकार दिवस का उद्देश्य विश्व भर के लोगो का ध्यान मानवाधिकार की ओर आकर्षित करना- रामकिशोर चौहान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 10, 2021  |  5:42 PM

795 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: मानवाधिकार दिवस का उद्देश्य विश्व भर के लोगो का ध्यान मानवाधिकार की ओर आकर्षित करना- रामकिशोर चौहान

कसया/कुशीनगर। टेकुआ चौराहे पर अंतरास्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया, जिसमें लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर शांति सदभावना मंच के राज्य समन्वयक रामकिशोर चौहान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि 10 दिसम्बर 1948 को यूनाइटेड नेशंस जनरल असेम्बली ने इसको अपनाया और इसी दिन संयुक्त राष्ट्र 1950 को मानवाधिकार दिवस घोषित किया। जिसका उद्देश्य विश्व भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर आकर्षित करना था।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

श्री चौहान ने बताया कि भारत मे मानवाधिकार का कानून 28 सितम्बर 1993 में अमल में लाया गया जिसके बाद 12 अक्टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन कर राजनीतिक, समाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शिक्षा का अधिकार, कार्य करता है। इसके अलावा मजदूरी, एड्स, महिला अधिकार, सहित मानवाधिकार के मूलभूत नैसर्गिक अधिकार है, जिससे मनुष्य को नस्ल, जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर वंचित या प्रताड़ित नही किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक रामन्छत्रर प्रसाद ने किया ।

इसके अलावा जोनल ट्रेनर दयालू चौहान, भीमकुमार भारती, मनोज, लालजी, जोखू, कोमल, सिमा देवी, विपिन, गोरख यादव, शतुर्धन, विशाल, शिवचंद्र आदि लोग शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking