News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बेटे ने मां को घर से निकाला, पुलिस ने दिया सहारा! पढ़े पूरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 1, 2022  |  7:38 PM

1,465 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बेटे ने मां को घर से निकाला, पुलिस ने दिया सहारा! पढ़े पूरी खबर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुज़ुर्ग मां को उसके बहू-बेटे ने उसे दर-दर की ठोकरें खाने के लिए घर से बे-घर कर दिया। बेसहारा मां को जब कहीं सहारा न मिला तो उसको पुलिस ही मददगार नजर आई। इसके बाद उसने तमकुहीराज थाना नही जाकर तरयासुजान थाना के पुलिस चौकी बहादुरपुर का रूख किया। चौकी पर कार्यरत आरक्षी विरेन्द्र सिंह ने मां की दर्दभरी दास्तां सुनी और फिर महिला के घर जाकर बेटे को बुलाकर समझाया। जिसके बाद बेटा उसे अपने घर रख लिया।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

यहां बताना लाजमी होगा की सोमवार को सुबह , सुबह तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी आयशा बेगम पत्नी खोरादीन उम्र साठ वर्ष रोते बिलखते चौकी बहादुरपुर पहुंची। चौकी पर सुबह का समय होने के वजह से अस्त व्यस्त माहौल था। उधर बगल में स्थित बाबा दोना शुक्ल महराज के दरबार में अखंड अष्ट्याम का कार्यक्रम पूरे शबाब पर थी। लेकिन आरक्षी विरेन्द्र की पैनी नजर बूढ़ी मां पर टिकी। उन्होंने दौड़ कर मां को सोफा पर बैठाया,उनकी पीड़ा पूछी फिर पीड़ा से कराह रही मां को अपने हाथो से भोजन कराया इतना ही भी दर्द से कराह रही मां को दवा खरीद कर देते हुए अपने साथ सिपाही अनिल यादव को लेकर घर पहुंचाए। इस दौरान सिपाही बिलाश यादव की भूमिका सराहनीय रही।

मां को खाना नहीं देते, घर से भी बेदखल कर दिया: तमकुहीराज थाना के मकुंदपुर गांव के आयशा बेगम के पति का स्वर्गवास हो चुका है। इनका पांच पुत्र और दो पुत्रियां है। लेकिन बुजुर्ग मां को बीते कुछ दिनों से बेटे और बहू का रवैया से काफी दुःख हो रहा है। कभी उन्हें छोटी छोटी बातों पर फटकारा जाता तो कभी खाने से भी दूर रखा जाता। हद तो तब हो गई जब उन्हें बेटे ने अपने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब साठ साल की बुजुर्ग आयशा बिना पति के बेसहारा हो गई है। तब उसने पुलिस से मदद मांगी।

मां ने सुनाई सिपाही को अपनी दास्तां: बुजुर्ग मां की पीड़ा देख सिपाही विरेन्द्र सिंह ने पहले उन्हें अपनो हाथो खाना खिलाया। फिर उन्हें कुछ आर्थिक मदद भी दी। साथ ही चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह की अगुवाई में टीम तैयार कर उसे बुज़ुर्ग के गांव भेजा। उसके बेटे को बुला कर कड़ी फटकार लगाई। इस पर सौतेले बेटे ने अपनी मां के पैर छुए और माफी मांगी।

-सिपाही ने सिखाया मां बाप की इज्जत करना

सिपाही विरेन्द्र सिंह ने उसे मां-बाप की इज़्ज़त करना सिखाया। कहा कि अगर अपने मां-बाप की इज़्ज़त करोगे तभी खुद के बच्चे इज़्ज़त करेगे। इसके बाद बुज़ुर्ग आयशा अपने घर जाने के लिए राजी हुई। जाते-जाते उसने झोली फैला कर विरेन्द्र सिंह को बहुत सारी दुआएं दे डाली।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…

संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक
संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक

तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…

हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट
हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, सुरक्षा मानकों का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking