News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भारतीय संविधान का स्रोत भारतीय जनता है- चौधरी शमसुल होदा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 26, 2021  |  6:10 PM

725 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारतीय संविधान का स्रोत भारतीय जनता है- चौधरी शमसुल होदा

साखोपार/कुशीनगर। संविधान दिवस के अवसर पर मिडीया से वार्ता के दौरान सपा जिला सचिव व प्रभारी विधानसभा फाजिलनगर चौधरी शमसुल होदा ने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्‍तावना में प्रयुक्‍त वाक्‍यंश ‘हम भारत के लोग’ प्रमाणित करता है कि भारतीय संविधान का स्‍त्रोत भारतीय जनता है।यह भारतीय राज्‍यव्‍यवस्‍था के लो‍कतांत्रिक पक्ष को भी प्रस्‍तुत करता है।साथ ही संविधान की प्रस्तावना में वर्णित ” हम ” शब्द से प्रतिबिंबित होती है देश की एकता।हम शब्द से समस्त भारतीयों के भावनाओं को जोड़ा गया है।भारतीय संस्कृति में ” मैं ” का परित्याग करने पर जोर दिया गया है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

आगे श्री होदा ने कहा कि भारतीय संविधान सभी के लिए है, इसकी झलक प्रस्तावना में साफ तौर पर दिखती है। ” हम ” शब्द में देश की एकता और शक्ति है और संविधान यह बताता है कि सम्पूर्ण भारत एक है।भारतीय संविधान किसी भी प्रकार के भेद-भाव को कदापि अनुमति नहीं देता है।सच तो यह है कि भारतीय संविधान हम समस्त भारतीयों के लिए आदर्श होने के साथ-साथ मानवता का दर्शन भी है।भारतीय संविधान हम समस्त भारतवासियों का गौरव है।

देश में सशक्त गणतंत्र तभी सम्भव है जब भारतीय संविधान कागज ग्रन्थ से निकलकर पूर्णरूपेण आम लोंगो के जिंदगी में शामिल हो जाये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking