News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ग्रामवासियों का आरोप पॉलिथीन के घेरा में हो रहा था मस्जिद का निर्माण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 8, 2022  |  6:00 PM

1,958 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ग्रामवासियों का आरोप पॉलिथीन के घेरा में हो रहा था मस्जिद का निर्माण
  • साजिश के तहत मस्जिद बनाने का हुआ खुलासा- फूलबदन कुशवाहा
  • पुलिस ने निर्माण पर लगाई रोक

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के धनौजी खास गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बिना किसी आदेश का नये मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था।जिसकी भनक लगते ही हिन्दू समाज के लोग आक्रोशित हो गये और पॉलिथीन के घेरा के अंदर हो रहे अवैध मस्जिद निर्माण की सूचना जिले के उच्च अधिकारियों तक पहुंचायी। मौके पर एस.एस.आई रामचंद्र सिंह यादव व एस.आई नवीस अंसारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और निर्माण कार्य को बंद करवाये।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धनौजी खास गांव में लगभग एक महीने से एक भवन का पक्का निर्माण हो रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पॉलिथीन के अंदर चल रहे निर्माण के संबंध में पूछने समुदाय विशेष के लोगों द्वारा यही कहा जाता था कि एक लड़का दुबई गया है उसी के लिये मकान बन रहा है।मकान का छत पड़ने के बाद जब उसको मस्जिद का रूप दिया जाने लगा तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।गांव व अलग-बगल में इसकी भनक आग की तरफ फैल गई।लोगों ने विरोध जताते हुए इसकी सूचना जनपद के उच्च अधिकारियों को भी दी।बिना किसी आदेश के बन रहे मस्जिद की जानकारी हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और नये मस्जिद निर्माण के आदेश की कापी मांगी।कागजात उपलब्ध न कराने पर पुलिस ने निर्माण को तत्काल रोक दिया और चेतावनी दिया कि न्यायालय व प्रशासन की अनुमति के बिना अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण नही हो सकता है, अगर किसी को कोई धार्मिक स्थल का निर्माण कराना है तो उसके लिए न्यायालय की अनुमति जरूरी है। अन्यथा की स्तिथि में दोषियों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।चर्चा में मदरसा बनने की बात कही गयी।गांव में इसको लेकर आक्रोश की स्तिथि बनी हुई है।हियुवा के महा मंत्री श्री कुशवाहा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा एक साजिश के तहत इस निर्माण के जरिए आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उसके मंसूबे को कतई कामयाब नही होने दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विवाद की जानकारी दूरभाष के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय व पुलिस प्रशासन को करा दी गई है।जहां एक साजिश के तहत मस्जिद बनाने का काम चल रहा था वही 100 मी की दूरी पर प्राचीन काली मंदिर भी है और कुछ दूरी पर मस्जिद भी है। हियुवा के महा मंत्री के साथ मौके पर मुख्य रूप से मंडल महामंत्री मनोहर गुप्ता,हियुवा आईटी सेल संयोजक विकास प्रजापति ,योगेंद्र चौधरी,विकास तिवारी,धर्मदेव शर्मा, दिनेश चंद के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने कहा कि निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया है और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जिसमें तय हुआ कि सक्षम अधिकारी के आदेश के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking