News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एक ही घर में दुबारा चोरी, पुलिसिया कार्रवाई न होने से चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2022  |  7:02 PM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एक ही घर में दुबारा चोरी, पुलिसिया कार्रवाई न होने से चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर WhatsApp
Responsive image

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बगलहा में छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर के सदस्यों को कमरों में बंद कर घर मे रखे आभूषण और कपड़े चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग कि है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ग्राम सभा बगलहा निवासी हर्षित दूबे के घर में सोमवार की रात को छत के रास्ते घर में दाखिल हो जिस कमरे में परिवार के सदस्य सोये हुए थे उन कमरें का दरवाजा बाहर से बंद कर दूसरे कमरे का ताला तोड़ कर मिलें आभूषण, कपड़े और अटैची उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक रात में लगभग एक बजे जब वह उठ कर बाहर जाने के लिए दरवाजा खोलने लगें तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने पड़ोस के चाचा को फोन कर बुलाया। पड़ोसी घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ और परिवार के सदस्यों के कमरे बाहर से दरवाजा बंद देख आशंकित हो गये।घर के एक कमरे का दरवाजा टुटा देख उन्हें अनहोनी होने की जानकारी हुई। तलाशी लिया तो कमरे में रखा अटैची, बाक्स और आभूषण गायब मिला।रात में गृह स्वामी की सूचना पर पहुंची पीसीआर वैन की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर चलीं गईं। पीड़ित का आरोप हैं इसके पूर्व 3 मार्च को भी उनके घर में चोरी की घटना हो चूंकि है, तहरीर देने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हो पाया जिसका नतीजा है की पुनः उनके घर में चोरी की घटना हो गई। लगातार हो रही चोरी की घटना से परिवार सहम गया हैं।गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप चोरी का खुलासा किये जाने की मांग की है।

इस सम्बन्ध में एसएचओ दिनेश तिवारी का कहना हैं की मामले की जानकारी हुई हैं, छानबीन की जा रही हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking