News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: अल्लाह के सजदे में झुके हजारों सिर, मांगी देश की उन्नति और खुशहाली की दुआ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 10, 2022  |  8:27 PM

436 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अल्लाह के सजदे में झुके हजारों सिर, मांगी देश की उन्नति और खुशहाली की दुआ

कसया/कुशीनगर। नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रविवार को सुबह से ही ईद उल अजहा बकराईद की धूम देखने को मिली ।छोटे छोटे बच्चे सुबह से ही नए कपड़ो में सज धज कर ईदगाहों की तरफ चल दिए।तीन दिनों तक मनाया जाने वाला ईद उल अजहा का त्योहार रविवार की सुबह नमाज अदा करने के साथ शुरू हुआ जो लगातार तीन दिनों तक चलता रहेगा।नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न जगहों के ईदगाहों में अलग अलग समय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े अकीदत के साथ ईद उल अजहा (बकरीद )की नमाज अदा किया ।नमाज आदायगी के बाद सभी ने बारगाहे इलाही में हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।उसके बाद लोगों ने बकरे की कुर्बानियां दीl नगर कसया सहित तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रहीं चहल -पहल l

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

कसया नगर के जामा मस्जिद ईदगाह  में सुबह 07 बजे,  पिपरहिया ईद गाह में पौने सात बजे,बंजारापट्टी ईदगाह में सुबह  साढ़े छः बजे नमाज अदा की गई।इसके पूर्व सभी ईद गाहो व मस्जिदों में नमाज से पूर्व वहां के इमामो ने बकराईद पर्व से सम्बंधित इतिहास को बताया कि यह पर्व क्यों और कैसे तथा कब से मनाया जाता है l इसी क्रम में मौलाना फकरुद्दीन निजामी ने कहा कि दो प्रमुख त्यौहारो में ईद उल अजहा का त्योहार प्रमुख है इसमें लोग अपनी कीमती माल से खरीदे गए जानवर की कुर्बानी करते हैं।अल्लाह तआला को कुर्बानी बेहद पसंद है । उस समय के पैगम्बर इब्राहीम अलैहिस्सलाम की परीक्षा लेने के लिए उनको ख्वाब दिखाकर अपने ही बेटे इस्माईल अलैहिस्सलाम को कुर्बानी करने का निर्देश दिया और वह अपने बेटे को कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए ।बाप और बेटे की मोहब्बत कही बीच में न आ जाए इसी लिए उन्होंने आंख पर पट्टी बांध ली और बेटे इस्माईल अलैहिस्सलाम को कुर्बानी देना चालू कर दिया।जब अल्लाह ने देखा कि यह तो मुझे राजी करने के लिए अपने बेटे की वास्तव में कुर्बानी दे देंगे तो फरिश्ते को हुक्म दिए कि जाओ उनके बेटे को वहाँ से हटा कर एक जानवर रख दो जब कुर्बानी देने के बाद आंख से पट्टी खोल कर उन्होंने देखा तो बेटे की जगह एक जानवर बकरे की शक्ल में था तभी से बकरे की कुर्बानी होना शुरू हो गया।इसी तरह क्षेत्र के डिघवा बुजुर्ग, नरकटिया, पतया,टेकुआटर ,शामपुर हतवा, साखोपार,सबया, धुरिया, बेलवा,, बटेसरा, मल्लूडीह, प्रेमवालिया, जोकवा, फाजिल नगर, तुर्कवालिया ,नरसर, सोहनरिया, परसौना, भरवलिया, जौराबाजार, डुमरी, बनवारी टोला, नौका टोला, बतरौली, खेसारी गिदहा, अभिनायकपुर, सुमही बुजुर्ग, बेलवा आलमदास आदि जगहों पर अलग अलग समय पर नमाज अदा की गई ।उसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारक़बाद दिया।और गरीबो में खैरात जकात किया तथा भोजन कराया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking