News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अवैध असलहा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 29, 2021  |  6:28 PM

1,843 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध असलहा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार!

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । तरयासुजान पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 तमकुहीराज ओभर ब्रिज के नीचे वांछित अभियुक्त वाहन चेकिंग के दौरान तीन लोगों को अबैध असलहे के साथ दबोचने में कामयाबी पायी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पेटल के निर्देशन में अपराध एव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ,वरिष्ठ उप निरीक्षक रणजीत सिंह बधेल ,चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय, हेड कांस्टेबल शशिकांत यादव, राधेश्याम यादव, आरक्षी रितेश यादव, अभिषेक राय के साथ तमकुहीराज ओभर ब्रिज के नीचे सन्दिग्ध, वंछित अभियुक्तो के तलाश में वाहन चेंकिग कर रहे थे की अवैध शस्त्र के साथ तीन अभियुक्त गण अंकित राय उर्फ मंटू राय पुत्र नागेंद्र राय निवासी सरया खुर्द थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र 24 वर्ष के पास से एक अदद देशी पिस्टल 7.65 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस, गोलू आर्या पुत्र रामअधार आर्या निवासी सरया खुर्द थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र 21 वर्ष के पास से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस, मुकुल राय पुत्र रामशंकर राय निवासी खुदरा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र 20 वर्ष के पास से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी।

मुकामी पुलिस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्वयाही में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी बोले

थाना क्षेत्र में गलत,कारोबारियों, अपराध जगत से जुड़े लोगों के लिये कोई जगह नही है,उनका जगह जेल ही है। किसी कीमत पर ऐसे लोगो को चिन्हित कर बिधिक कार्यवाई की जाएगी,चाहे वह कितने भी अपने आप को प्रभावशाली हो।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking