News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चोरी की दो अदद चार पहिया वाहन व दो अदद अवैध शस्त्र के साथ तीन अंतरप्रांतीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 1, 2021  |  6:01 PM

1,050 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चोरी की दो अदद चार पहिया वाहन व दो अदद अवैध शस्त्र के साथ तीन अंतरप्रांतीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शुक्रवार को पटहेरवा पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त प्रयास से तीन अंतरप्रांतीय शातिर वाहन चोरो व उनके कब्जे से चोरी की दो लग्जरी वाहन के साथ दो अदद अबैध तमंचा को बरामद करने में पुलिस टीम कामयाब हुई है।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ए0पी0 सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को स्वाट व थाना पटहेरवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहा के पास पुलिस टीम द्वारा वाहन चेंकिग हो रही थी,इसी दौरान दो लग्जरी वाहनों पर तीन लोग सवार बिहार के तरफ जा रहे थे,पुलिस टीम ने शंका के आधार पर चेक किया तो .नन्द किशोर पाल पुत्र शिवनाथ पाल निवासी बसडीला बुजुर्ग थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, राकेश कुमार पुत्र छविचन्द्र प्रकाश निवासी मरार थाना मोरकाही जिला खगरिया राज्य विहार, बमशंकर उर्फ पन्ना सिंह पुत्र स्व0 कमल किशोर निवासी रहीमपुर थाना मुफस्सिल जिला खगरिया बिहार के कब्जे से दो अदद चोरी का चार पहिया वाहन एक अदद स्कार्पियो सफेद (BR N011M2666 फर्जी नंवर) व एक अदद क्रेटा सफेद (AS23Q7141 फर्जी नंबर) व दो अदद अबैध तमंचा एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर,एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर बरामद करने में सफलता प्राप्त किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

पूछ-ताछ में जो तथ्य सामने आए है उसके अनुसार ये चोरी के वाहनों को बिहार से चोरी कर उत्तरप्रदेश व उत्तरप्रदेश से चोरी कर बिहार में बिक्री करते है। इस कामयाबी को दिलाने में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह ,उप निरीक्षक अमित शर्मा प्रभारी स्वाट टीम,व0उ0नि0 रामसहाय चौहान ,उ0नि0 आलोक कुमार ,उ0नि0 मोवारक अली प्रभारी स्वाट हेड कान्स0 रणबिजय तिवारी सर्विलांस सेल ,हेड कान्स0अशोक कुमार स्वाट टीम ,कान्स राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम ,कान्स0 सचिन कुमार स्वाट टीम,-कान्स0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम,कान्स0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम ,कान्स0 राहुल थाना पटहेरवा ,कान्स0 उमाशंकर यादव ,कान्स0 राहुल यादव थाना पटहेरवा की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking