News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से दो लोगो की दर्दनाक मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 25, 2022  |  6:18 PM

930 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से दो लोगो की दर्दनाक मौत

मो0असलम /संतोष कुमार साहनी

कसया/कुशीनगर। थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत भैंसहा पकड़ीहवॉ में हाई बोल्टेज विद्युत तार टूट कर गिरने से चपेट में आये दो व्यक्तियों की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गयी l

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर भैंसहा व पकड़ियहवॉ गांव क्षेत्र व खेतो से होकर गुजरे ग्यारह हजार हाई बोल्टेज विद्युत पावर सप्लाई का तार अचानक टूट कर गिर गया औऱ झाड़ियों में आग लग गया l जिससे खेत में काम कर रहे डब्लू उर्फ जितेंद्र पुत्र डोमा 30वर्ष,व उदित पुत्र गंगा 55वर्ष निवासी भैसहा पकड़ीहवा भी विद्युत की चपेट में आगये औऱ बुरी तरह झुलस गये, मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गयीl सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी  मय फोर्स पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शवों क़ो कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया l इस दुर्घटना की खबर मिलते ही घटना स्थल पर काफ़ी भीड़ जमा हो गयी l

मौके पर पहुंचे पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कुशीनगर  राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव ने घटना पर दुख व्यक्त किया औऱ कहा कि बिजली विभाग की खामियों क़ो नजर अंदाज नही किया जा सकता l स्थानीय लोगो का कहना था कि क्षेत्र से गुजरी विद्युत विभाग की हाई पावर वोल्टेज की तारे काफ़ी जर -जर हो गयी हैं, विभाग की घोर लापरवाही है, इनका देख -रेख व समय पर जर -जर तारों क़ो बदला नही जाता हैं, अगर विद्युत विभाग ध्यान देता तो आज यह घटना नही होता l

इस दर्द विदारक घटना से मृतको के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हैं, तो वही पुरे गांव में मातम छाया हुआ हैंl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking