सपहा/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के नपा परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 3 संतगाडगे नगर (सपहा नौकाटोला) में अनियंत्रित बोलेरो ने बाईक सवार को पीछे ठोकर मारकर घटना स्थल पर ही पलट गया जिसमें बाईक पर सवार महिला और एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थल पर रविवार को दोपहर 1बजे कुसमावती देवी पत्नी नथुनी उम्र 40 निवासी गागीटीकर थाना तुर्कपट्टी जिला कुशीनगर अपने पति के साथ हीरो डीलक्स UP57 J0109से कसया किसी कार्य से जा रहे थे कि पीछे से आ रही बोलेरो ने UP 79 F0051 ने ठोकर मार दिया तथा अनियंत्रित होकर वही पलट गयी इस दौरान एक अन्य युवक शुभम दुबे पुत्र देवेन्द्र दुबे निवासी अहिरौली थाना रामकोला बुरी तरह से घायल हो गये। दोनों घायलों को ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया जहां खबर लिखे जाने तक दोनों का ईलाज चल रहा था।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…