News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 8, 2022  |  10:33 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत

कुशीनगर। जिले के कसया के एक स्कूल से घर जा रही छात्रा को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं जाने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस वके आश्वासन के बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव रुदवलिया निवासी सत्तन चौहान की पुत्री प्रेमलता एमडी इंटरमीडिएट कॉलेज, सपहां में 9 वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार को विद्यालय में छुट्टी हुई तो छात्रा अपने घर जा रही थी। प्रेमलता अभी दक्षिण रुदवलिया महुअवां मार्ग पहुंची ही थी तभी सामने से आ रही ईंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद स्कूल के छात्र छात्राओं की भारी भीड़ सड़क पर जमा हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया है। उधर छात्रा की मौत की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking