मल्लूडीह/कुशीनगर। नगरपालिका कुशीनगर के अंतर्गत वार्ड न. 10 बाल्मिकी नगर निवासी सुभाष चंद्र मिश्र कुशीनगर जिलाधिकारी को बार बार प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग कर रहे है । वावजूद इसके आज लगभग 6 महीने से न्याय के आस में अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते और बेबस नजर आ रहे है । बावजूद इसके कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इनके प्रार्थना पत्र पर गौर नही फरमा रहें।
सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि माह जनवरी 2022 में मेरे द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमे बताया गया की पीडब्लूडी की जमीन जिसका गाटा संख्या 27 में 10 से 15 कड़ी तथा कस्तकार की भूमि में 10 कड़ी से 15 कड़ी कब्जा कर आवास बनाए गए है। मौके पर गाटा संख्या 28 की भूमि बहुत ही मामूली सा बच रहा है जो आवास बनाने योग्य नहीं है तथा गाटा संख्या 32 व 34 का सहन हो रहा है।
आगे बताया कि जिलाधिकारी ने एसडीएम कसया को त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिए जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने अपने टीम के साथ पैमाइश कराके मामले को सही पाया था तथा कानूनी कार्यवाही का भी आश्वासन दी थी परंतु मामला वही का वही रुका हुआ है जिसके क्रम में कई बार जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी कसया से मिलकर प्रार्थना पत्र दे चुका है पर कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है ।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…