News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: दो गांव में छाया रहा मातम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2022  |  9:11 AM

1,169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दो गांव में छाया रहा मातम

साखोपार/कुशीनगर। सोमवार की रात सोमवार की देवरिया जिले में हुए सड़क हादसे में कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव कोहड़ा के चार लोगों की मौत व कसया थाना क्षेत्र के ही साड़ी बुजुर्ग के एक युवक की मौत से दोनों गांव में मंगलवार को मातम छाया रहा। दोनों गांव के लोग पूरी तरह से शोक में डूबे रहे।साड़ी बुजुर्ग के अंकुर पाण्डेय अपने बुआ के घर कोहड़ा शादी में शामिल होने गए थे।बुआ के घर से गए तिलक समारोह में शामिल होने देवरिया जिले के जयश्री गांव गए थे, तिलक समारोह से लौटते वक्त सड़क हादसे में कोहड़ा गांव निवासी चार लोगों के साथ उनकी भी मौत हो गई।अंकुर चार भाइयों में से सबसे छोटे थे,अभी वह कक्षा 9वी में पढ़ाई कर रहे थे। अंकुर हमेशा के लिए अपने दो भाइयों सहित एक जुड़वा भाई से हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

सुबह पूरे गांव में पसरा रहा सन्नाटा: कोहड़ा गांव में हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल था।सभी का गांव वाले शोक में डूबे हुए थे।गांव की गलियां सुनी पड़ी हुई थी, जो भी गांव वाले थे वह किसी ना किसी मृतक के घर पर ही पहुंचे थे। गांव की सड़कें पूरी तरह से सुनसान पड़ी हुई थी। गांव के बुजुर्गों का कहना था कि जीवन में इस तरह की बड़ी घटना हमने कभी भी अपने गांव में नहीं देखी थी यह घटना पूरे गांव वालों को झकझोर के रख दिया है।सोमवार की रात हम गांव वालों के लिए काली रात साबित हुई।इस रात के दर्द को हम गांववासी आजीवन नहीं भुला पाएंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking