News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पति के मार से पत्नी की हुई मौत! ग्यारह माह के मासूम के सिर से उठा मां का साया,चार माह से पेट में पल रहे मासूम भी चढ़ा भेंट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2022  |  10:19 AM

2,463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पति के मार से पत्नी की हुई मौत! ग्यारह माह के मासूम के सिर से उठा मां का साया,चार माह से पेट में पल रहे मासूम भी चढ़ा भेंट

उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर। क्षेत्र के सिधुआं मिश्रौली ग्राम सभा दिलुहिया में शनिवार को पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के बीच पति के मारने से घायल हुई पत्नी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

जानकारी के अनुसार कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआं मिश्रौली ग्राम सभा दिलुहिया निवासी पवन विश्वकर्मा की शादी कोतवाली पडरौना क्षेत्र के ही सुखपुरा गांव के टोला बंगाली पट्टी 22 वर्षीय शशिकला विश्वकर्मा से शादी हुई थी। इसके बाद पति पत्नी के बीच सब कुछ सही चल रहा था कि,शनिवार को किसी बात को लेकर हुई तू तू मैं और नोकझोंक के बीच पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोप है कि पवन विश्वकर्मा अपने ही पत्नी शशिकला विश्वकर्मा को मारपीट कर घायल कर दिया।

बताया जाता है कि बेहोश की हालत में पड़ी शशीकला विश्वकर्मा को उसका पति पवन विश्वकर्मा ने गला दबाकर हत्या करने प्यास किया। इस दौरान मायके वालों को मारपीट होने की सूचना किसी ने दे दी थी। मायके वालों का आरोप है कि शशि कला विश्वकर्मा को पवन विश्वकर्मा ने जानबूझकर गला दबाकर मार दिया है। जिससे उसकी जिला अस्पताल पर इलाज कराने के लिए ले गए थे,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर कोतवाली पडरौना की पुलिस ने मृतका 22 वर्षीय शशिकला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शशि कला विश्वकर्मा के 11 महीने के मासूम लड़का भी था। बताया जाता है कि मृतका के पेट में 4 महीने का भी बच्चा पल रहा था। घटना से जहां मृतिका शशिकला ने 11 महीने मासूम के सिर से मां का ममता का साया उठ गया है,वहीं भविष्य में आने वाले नन्हे मासूम जो 4 महीने से उसके पेट में पल रहा था,वह भी इस दुनिया से चला गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking