News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अब बे रोक-टोक बहेगी अमल ताल ड्रेन; क्षेत्रीय जन प्रतिनिधयों के मेहनत ने रंग लाया।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 1, 2022  |  7:47 AM

520 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अब बे रोक-टोक बहेगी अमल ताल ड्रेन; क्षेत्रीय जन प्रतिनिधयों के मेहनत ने रंग लाया।
  • हजारों एकड़ फसल पर मंडरा रहा था फसल डूबने के बादल
  • पूर्व के हर वर्ष चर्चा में रहता था ,ड्रेन बहाव में अवरोध का मामला।

कसया/कुशीनगर । वर्षों से उलझे सोमल ताल ड्रेन में किसानों के जमीन का विवाद आज समाप्त हो गया ।हर बार ड्रेन के सफाई या खुदाई शुरू होते ही प्रभावित किसान उसे अपना खतौनी दिखा कर रोक देते थे।इस बार की खुदाई में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पतिनिधि बलराम राव क्षेत्र के किसानों के सहयोग में आगे आये । और श्री राव ने क्षेत्र के दर्जन भर ग्राम प्रधान के सहयोग लेकर बाढ़ खण्ड के एक्सीयन व उपजिलाधिकारी के समक्ष इस समस्या को रखा और त्वरित निस्तारण नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी। मगलवार उप जिलाधिकारी श्री गोपाल शर्मा ने श्री राव व उनके प्रतिनिधि मंडल के साथ मौके पर पहुंच प्रभावित किसानों से बात के जिलाधिकारी को अवगत कराया।फिर बाढ़ खण्ड के अधिकारियों और प्रतिनधि मंडल की एक साथ मीटिंग कर मामले को हल का रास्ता निकाला।एक सप्ताह से शुरू हुए इस मामले का पटाक्षेप तब हुआ जब मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने किसानों के तरफ से तय प्रतिनिधि मंडल से सदस्य बलराम राव को सोमल ताल ड्रेन के अंदर विवादित जमीन का ट्रंसफर का प्रमाण पत्र जारी किया। उपजिलाधिकारी ने ड्रेन में पड़ रहे जमीन के बदले किसान के नाम दूसरे जगह पर जमीन के कागजात जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव को सौप दी है।मंगलवार को तमाम ड्रेन के निरीक्षण के क्रम में सांसद विजय कुमार दुबे सोमल ताल ड्रेन भी निरीक्षण किये।जिसमे विभागीय अधिकारियों द्वारा ड्रेन की खुदाई रोक दिए जाने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई तथा मौके पर प्रभु यादव को उनके जमीन के बदले मिलने वाली भूमि का प्रमाण पत्र भी दिया।मौके पर इक्कट्ठे हुए सैकड़ों किसानों व ग्राम प्रधान गण ने सांसद से सन्तोषजनक खुदाई नही होने का आरोप लगाया है।इस मौके पर ग्राम प्रधान त्रिलोकी गोड़, जनार्दन यादव,संजय चौहान,मुनीब कुशवाहा,बच्चेलाल चौहान,पवन गोविंद राव,पुकार,छोटेलाल यादव,कमलेश व भगवंत गोविंद राव पूर्व प्रधान,मुहम्मद सफाई,आदि किसान मौजूद रहे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking