News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अब बदलाव सिर्फ युवा ही कर सकता है- अनुपम 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 8, 2022  |  8:55 PM

576 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अब बदलाव सिर्फ युवा ही कर सकता है- अनुपम 
  • युवा आंदोलन ही लोकतंत्र बचाने का काम करेगा- प्रियेश पाण्डेय 
  • युवा हल्ला बोल’ कुशीनगर इकाई की बैठक बिड़ला धर्मशाला में संपन्न हुईl 

कसया/कुशीनगर। देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व बेरोजगारी के खिलाफ कर रहे अनुपम उत्तरप्रदेश दौरे के क्रम में शुक्रवार को  कुशीनगर पहुंचे । ‘युवा हल्ला बोल’ की कुशीनगर इकाई की बैठक बिड़ला धर्मशाला में संपन्न हुई जिसमें यूथ एक्टिविस्ट के अतिरिक्त अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने बैठक को संबोधित करने के क्रम में  केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति में समझदारी, ईमानदारी और दिलेरी तीनों हों असल में वही युवा है, और अब बदलाव सिर्फ युवा ही कर सकता है। सही मायने में युवा वही है जो किसी के भी साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ निडर होकर खड़ा रहेगाl  बैठक का समन्वय कर रहे प्रियेश पाण्डेय ने कहा कि बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। यही आंदोलन युवाओं को लामबंद कर सकता है। विदित हो कि युवा प्रियेश पाण्डेय काशी हिंदू विश्वविद्यालय में काफी सक्रिय रहे हैं, और अब अपने गृह जिला सहित पूरे उत्तरप्रदेश के युवाओं को आंदोलन से जोड़ने में जुटे हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने कहा इस दौरे के माध्यम से हम गांव -गांव से युवाओं को ‘युवा हल्ला बोल’ के पढ़ाई, कमाई दवाई की इस मुहिम में जुड़ने की अपील कर रहे हैं। बेरोजगारी के इस मुद्दे को लेकर हम जल्द ही प्रदेशव्यापी यात्रा की योजना भी बना रहे हैं। आंदोलन के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कमल ने कहा कि इस देशव्यापी आंदोलन का ध्येय बिल्कुल स्पष्ट है, हम रोजगार को भारतीय राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाना चाहते हैं साथ ही पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जो पॉलिटिकल वैक्यूम बन गया है,उसे युवा नेतृत्व निर्माण के जरिए भरना चाहते हैं। बैठक में मुख्य रूप से तौहीद, नीरज, गौरव,मो0असलम  चन्दन, जोगेंद्र, विमल, नितिन, नासिफ, सत्यम, संजय सिंह सहित दर्जनों युवा व समाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार  मौजूद रहेl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking