News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पोषण और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक- सौरभ द्विवेदी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 29, 2022  |  9:54 PM

595 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पोषण और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक- सौरभ द्विवेदी

कसया/कुशीनगर। शारीरिक स्वास्थ्य की चिंता आज के समय मे सबसे चर्चित विषय है।चूंकि शरीर ही हमारे सभी धर्म व कर्म का माध्यम है।हमारा शरीर स्वस्थ्य न रहे तो जीवन मे हम शायद कुछ भी करने में असमर्थ हो जाये। हमारा जीवन स्वयं और परिवार दोनों के लिए बोझ बन जायेगा।इसीलिए अगर शरीर हमारा है, तो उसके स्वास्थ्य की चिंता भी हमे ही करना होगा।अच्छा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य हम सबके लिये जरूरी है।उपरोक्त बातें डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध पी जी कॉलेज कुशीनगर द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही।कहा कि खनिज, विटामिन, प्रोटीन ,कार्बोहाइड्रेटआदि हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।इनका संतुलित सेवन करना चाहिए।वसा युक्त पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए अन्यथा कोलस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा जैसी बीमारियां हो जाती है।आपने लड़कियों को आयरन, कैल्शियम युक्त पदार्थों दूध,दही, अंडा,फल जैसे पदार्थों के सेवन पर बल दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ सौरभ द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य एक ऐसा विषय है जो गर्भावस्था से लेकर मृत्यु तक जुड़ा होता है।पोषण और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं।भारत की एक बड़ी आबादी कुपोषित है,जिसका कारण उचित खान-पान का अभाव है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सौ मे से 53 महिलाओं मे आयरन की कमी है। इसका प्रभाव, परिवार से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होता है।भारत में स्वास्थ्य की स्थिति चिंताजनक है।इसके लिए जनजागरूकता लाने मे राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र मे कार्यक्रम अधिकारी डॉ पारस नाथ की देखरेख में’ स्काउट गाइड एवं प्रशिक्षक’ श्री जे0 पी0 रावत ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवम अनुशासन के महत्व से स्वयंसेवको को परिचित कराया। अतिथियों का परिचय एव स्वागत डॉ निगम मौर्य ने किया।विषय की स्थापना डॉ जितेंद्र मिश्र ने की।कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका अनन्या मिश्रा व आभार ज्ञापन अंजू ने किया।इस अवसर पर अनुराधा जायसवाल, आकाश मिश्र,अनिकेत समेत लगभग 150 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking