कुशीनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को सामग्री का वितरण हेतु दिनांक 30 एवं 31 दिसंबर की तिथि तय की गई थी।
इस क्रम में जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों से आज पोषाहार का वितरण किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषाहार वितरण के समय मुख्यालय से आए नोडल अधिकारी राजुल उपाध्याय के द्वारा भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में नोडल अधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय कसया का निरीक्षण किया गया और गोदाम की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गई । उनके द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र परसौनी मुकुंद और साखोपर का निरीक्षण किया गया वहां कार्यकत्री के पोषण ट्रैकर एप्प पर कार्यो की प्रशंसा की गई। नोडल अधिकारी द्वारा पात्र आंगनवाड़ी को पी एल आई का लाभ न प्रदान करने पर नाराजगी भी व्यक्त की गई ।
इस अवसर पर समस्त सीडीपीओ व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहे तथा पोषाहार वितरण के अवसर पर ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद थे।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यदि किसी कारणवश किसी केंद्र से पोषाहार का वितरण नहीं हो पाया है तो वहां पोषाहार का वितरण कल 31 दिसंबर को किया जाएगा।
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों को क्रेन से उठवाकर गायब करने और फिर उनके…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र में चोरों के बढ़ते हौसले ने आम लोगों…
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…