News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से वृद्ध की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 23, 2022  |  8:50 PM

921 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से वृद्ध की मौत

कुशीनगर । थाना कसया अंतर्गत कुड़वा दिलीपनगर में बुधवार देर शाम अज्ञात रूप से लगी आग में झोपड़ी सहित एक वृद्ध की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव से बाहर एक झोपड़ी बना कर 60 वर्षीय सुखारी निषाद पुत्र स्व. दुखहरन निषाद रहते थे । अचानक देर शाम को आग की लपटें निकलती दिखाई दी तो ग्रामीण गांव से बाहर झोपड़ी के तरफ दौड़े । ग्रमीणों के पहुंचते पहुंचते वृद्ध की दर्दनाक मौत हो चुकी थी । झोपड़ी में आग और वृद्ध की जलकर मौत के बारे में तरह तरह की चर्चाएं गांव में हो रही है । परिजन रंजिश वस गांव के ही कुछ लोगो पर वृद्ध को जलाकर मारने का आरोप लगा रहे है । घर के लोग घटना से दहाड़े मारकर रोने से सबकी आँखे नम हो जा रही है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है । तथ्यों के आधार पर जांच में अगर कोई दोषी पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

मौके पर कसया सीओ पीयूष कांत राय भी पहुंच कर घटना का जायजा लिए ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking