News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अम्बेडकर जयंती पर कसया थाना परिसर में डीआईजी ने सुनी फरियाद, दिया भरोसा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 14, 2022  |  6:33 PM

955 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अम्बेडकर जयंती पर कसया थाना परिसर में डीआईजी ने सुनी फरियाद, दिया भरोसा
  • कसया थाना परिसर में आयोजित हुआ अंबेडकर जयंती कार्यक्रम
  • जिले के सभी थानों में सर्वाधिक मुकदमा लिखने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • पुलिसकर्मियों ने डीआईजी को दी गार्ड आफ आनर की सलामी

कसया/कुशीनगर। डीआईजी गोरखपुर जे रवींद्र गौड़ की मौजूदगी में कसया थाना परिसर में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें अनुसूचित बिरादरी के लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,डीआईजी ने कार्यक्रम के दौरान पीड़ितों के फरियाद सुन तत्काल निराकरण करने का भरोसा दिया। दोपहर में थाना परिसर में पहुंचे डीआईजी जे रविन्द्र गौड़ का सीओ पीयूषकान्त राय व थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।इसके बाद डीआईजी जे रविद्र गौड़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सूमन अर्पित किया,डीआईजी ने कहा कि कुशीनगर जिले में के सभी थानों में कसया थाना में सर्वाधिक एसटी एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया है।मुकदमों में पीड़ित को क्या लाभ हुआ है तथा सामान्य व्यक्ति से सीधा संपर्क का हकीकत जानने का प्रयास पुलिस विभाग कर रहा है ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

पुलिस के लिए कानून से भरा कोई दूसरा धर्म नहीं है कहा कि भारत में बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों को पुलिस प्रशासन साकार करने में जुटा हुआ है। इसका देन है की आने में सामान्य व्यक्ति भी पहुंचकर पुलिस के खिलाफ अपने दर्द को खुलेआम बयां कर कहां है सार्थक प्रयास से ही कोई भी परिवर्तन किया जा सकता है। पुलिस महकमा कानून की रक्षा गरीबों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है ।प्रियेश गोड़,अलका राय,अनु देवी समेत आदि ने अपनी समस्याओं को डीआईजी से अवगत कराया।डीआईजी जे रविन्द्र गौड़ को सीओ पीयूषकान्त राय व थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान नितिश यादव,अशोक चौधरी अकबर अंसारी संबोधित कर बाबा साहब अम्बेडकर पर प्रकाश डाला ।

इस दौरान सीओ पीयूषकांत राय,प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह,एसआई विवेक पांडेय,एसआई शिवकुमार,एसआई आकाश कुमार सिंह समेत गणेश तिवारी, लल्लन सिंह, सच्चिदानंद रामाश्रय में बिट्टू चौधरी, रामू गुप्ता, अलाउद्दीन अंसारी, नंद लाल यादव, संतोष श्रीवास्तव, चंदन , रवि राय,विवेकानंद दुबे,विजय तिवारी, रमेश सिंह, भूपेश विश्वकर्मा समेत लोग उपस्थित रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking