News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सोमवार को डॉ चिन्मय पांड्या ने मंदिर मे किया दर्शन पूजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 25, 2022  |  3:08 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सोमवार को डॉ चिन्मय पांड्या ने मंदिर मे किया दर्शन पूजन

कसया/कुशीनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहसंयोजक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या सोमवार को कुशीनगर पहुंचे जहां महापरिनिर्वाण मंदिर मे दर्शन पूजन के बाद बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वागत व अभिनंदन समारोह में भाग लिया,शांति पुंज की स्थापना का उद्देश्य मनुष्य का आंतरिक रूपांतरण रहा है। व्यावसायिक वृत्ति मनुष्य के केन्द्र में है। आंतरिक रूपांतरण इस वृत्ति से हमें बचाता है। उक्त बातें बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में अपने स्वागत समारोह में गायत्री परिवार के सह संयोजक और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पांड्या ने कही।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

उन्होंने कहा कि मानवता की दृष्टि से सबसे भयानक समय चल रहा है। मनुष्य अपनी आस्था, मनुष्यता संस्कृति आदि के साथ जीवन के उद्देश्य को भुलाकर बैठा है। घर और बटुए बड़े हो गए हैं किंतु परिवार और मनुष्यता छोटे होते जा रहे हैं। जिस शारिरिक सुख भोग के लिए मनुष्य दौड़ रहा है वह शरीर भी अब मनुष्य का साथ नहीं दे रही। बिमारिया गणना से अधिक हो गई हैं। मन भी इतना अपवित्र हो गया है कि उसकी शुद्धता की कल्पना कठिन है। खुशियां कृत्रिम हो गई है। इसका कारण वातावरण का विषाक्त हो जाना है। प्रकृति ही नहीं विचारों का वातावरण भी विषाक्त हो गया है।

मैक्सिम गोर्की की कहानी सिक्स फिट अंदर ग्राउंड का जिक्र किया और मनुष्य की तृष्णा की पराकाष्ठा को समझाया और कहा कि हमारी प्रत्येक समस्या का कारण यही है। उन्होंने आज के समय में गायत्री मंत्र को प्रत्येक समस्या का समाधान बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उप जोनल संयोजन गोरखपुर श्री प्रभाशंकर दुबे ने किया।जिला संयोजक और महाविद्यालय के संयुक्त सचिव डॉ दयाशंकर तिवारी ने स्वागत किया।

आभार ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ गौरव तिवारी ने किया।पूरे कार्यक्रम का संयोजन डॉ निगम मौर्य और व्यवस्था डॉ त्रिभुवन त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ अमृतांशु कुमार शुक्ल,डॉ सीमा त्रिपाठी,डॉ अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर कुशीनगर,देवरिया और गोरखपुर से गायत्री परिवार बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking