हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार पाण्डेय ने श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा,कुशीनगर,धुरिया, मल्लूडीह,कप्तानगंज सहित आधा दर्जन विद्यालयों में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सामंती सोच एवं शिक्षक विरोधी होने के कारण शिक्षक बाध्य होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं।सरकार शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय, तदर्थ शिक्षकों का अद्यतन विनियमितीकरण आदि मांगों को लेकर आंदोलन रत रहा है।इस बीच सरकार ने शिक्षा से खिलवाड़ कर शिक्षकों का कार्य समय 6 घंटे के स्थान पर 8 घंटा कर दिया। श्री पाण्डेय ने कहा की जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की उपेक्षा के कारण सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं मृत शिक्षकों के देयकों के भुगतान नहीं हो रहा है। अवशेष वेतन एवं महंगाई भत्ता का करोड़ों रुपया बकाया है। शिक्षकों के चयन पदोन्नत एवं प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरण लंबित हैं।उनका निस्तारण नहीं हो रहा है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 20 सितम्बर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है।उन्होंने जनपद के शिक्षकों का आवाहन किया है कि धरने में भारी संख्या में उपस्थित हो कार्यक्रम में सहयोग करें। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य जनार्दन प्रसाद मिश्र, कोषाध्यक्ष अशोक चौरसिया, जदुवीर सिंह,नागेंद्र सिंह आदि शिक्षक उपस्थित थे।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…